
NW Desk : हर बार नए गैजेट्स का इंतिजार करने वाले खास कर आईफोन पसंद करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. आपका इंतिजार खत्म हुआ. ऐप्पल ने आईफोन के नए सीरीज को बाजार में लाने को तैयार हो चुका है.
आईफोन XS और आईफोन XS मैक्स के बुकिंग की प्रक्रिया पहले से आसान कर दिया गया है. इसकी प्री-बुकिंग आप जियो के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी कर सकते हैं. आईफोन पसंद ग्राहक www.jio.com, रिलायंस डिजिटल, माई जियो स्टोर्स और माईजियो एप पर भी इसको बुक कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड-बिहार के दियारा में अपना कानून चलाने वाले राजन बींद की हत्या
प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों को होगा फायदा
विश्व के सबसे बड़े मोबाइल डेटा नेटवर्क जियो पर अब आईफोन XS और आईफोन XS मैक्स की बुकिंग करने की सुविधा उपलब्ध है. यह सुविधा ग्राहकों को शुक्रवार 22 सितंबर से जियो के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरु हो गई हैं. ग्राहक www.jio.com, रिलायंस डिजिटल, माई जियो स्टोर्स और माईजियो एप पर इस फोन को बुक कराना आसान हो गया है. ऐसे जियो ई-सिम फीचर इन आईफोन पर चालू कर देगा जिससे जियो के प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों को इसका फायदा मिल पाएगा.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : लुटेरों ने फायरिंग कर एक को किया घायल, हिरासत में संदिग्ध
आईफोन XS और आईफोन XS मैक्स की कीमत
आईफोन XS और आईफोन XS मैक्स आधुनिक युग का सबसे बेहतरिन फोन हैं. कई नए फिरर्स से लेस ये फोन स्मार्ट फोन की दुनिया में नया इतिहास रचेगा. एक नैनो सिम और एक डिजिटल ई-सिम के साथ इन दोनों फोन्स में अब डुअल सिम की सुविधा दी जा रही है. एपल आईफोन XS और आईफोन XS मैक्स कंपनी का अबतक का सबसे महंगा फोन है. 99,900 रुपये 64 जीबी वाले वेरिएंट की किमत वहीं 512 जीबी वाले स्टोरेज की कीमत 144,900 रुपये है. डिस्प्ले और बैटरी को छोड़कर तकरीबन दोनों फोन एक जैसे ही हैं.
इसे भी पढ़ें : झूमर खेलने गए भाजपा नेता का कुएं से मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कब से बुक करा सकेंगे
ग्राहक www.jio.com, रिलायंस डिजिटल, माई जियो स्टोर्स और माईजियो एप पर दोनों फोन की बुकिंग करा सकते हैं. 28 सितंबर 2018 से ये दोनों फोन जियो के स्टोर में मिलने शुरू हो जाएंगे .




