Lead NewsNational

सिर्फ 4.5 लाख रुपये में Book करायें दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Strom R3

डिलीवरी सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में शुरू हो सकती है

Mumbai : पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई बेस्ड स्टॉर्ट-अप कंपनी Strom Motors ने हाल ही में अपनी मिनी इलेक्ट्रिक कार Strom R3 की प्री-बुकिंग शुरु की थी. तीन पहियों वाली इस छोटी कार को दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी ने अब तक इस कार के 7.5 करोड़ रुपये के तकरीबन 165 यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की है.

बता दें कि, शुरूआती दौर में कंपनी ने केवल दिल्ली और मुंबई में ही Strom R3 की बुकिंग शुरू की है. इस कार को जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 4.5 लाख रुपये हो सकती है. Storm Motors की शुरूआत साल 2016 में हुई थी. कंपनी की योजना है कि इस कार की डिलीवरी सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में शुरू की जाये.

कंपनी की योजना है कि सेकेंड फेज में बेंगलुरु और पूणे जैसे शहरों में साल 2022 के पहले डिलीवरी शुरू की जाएगी. हालांकि ये प्रॉयरिटी बेसिस पर होगा, यानी कि ये बुकिंग के आंकड़ों पर निर्भर होगा कि किस शहर में डिलीवरी पहले होगी. कंपनी के फाउंडर प्रतीक गुप्ता ने मीडिया को बताया कि, इस कार को अप्रैल के अंत तक बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :विधानसभा का बजट सत्र : बालू के मुद्दे पर गरमाया सदन, 12 बजे तक कार्यवाही की गयी स्थगित

क्या खास है इस कार में

दरअसल, Strom R3 टू डोर (दो दरवाजों वाली) और तीन पहियों वाली कार है. इसके पिछले हिस्से में एक पहिया और आगे की तरफ दो पहिये हैं. इसमें कंपनी ने 13 kW की क्षमता का हाई इफिसिएंशी मोटर का प्रयोग किया है. जो कि 48 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
इसे भी पढ़ें :पीएलएफआइ का एरिया कमांडर सामुएल कंडुलना गिरफ्तार

फास्ट चार्जर, 3 घंटे में हो जायेगी फूल चार्ज

इसके साथ एक फास्ट चार्जर भी दिया जाएगा जिसकी मदद से इस कार की बैटरी महज 2 घंटे में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी. इस कार को फुल चार्ज होने में तकरीबन 3 घंटे का समय लगेगा. कंपनी का दावा है कि Strom R3 सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है. इस कार को चलाने का खर्च महज 40 पैसे प्रति किलोमीटर है.

मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी इसमें बेहतरीन फीचर्स को शामिल कर रही है. इस कार में 12-वे एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, 4.3 का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्लाइमेट कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंअ्री, 7 इंच का वर्टिकल ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम, IOT इनेबल्ड कंटिन्यूअस मॉनिटरिंग सिस्टम, 4G कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने दिया इस्तीफा

ऐसे बुक करें कार, 3 साल का फ्री मेंटनेंस मिलेगा

इस कार को आप कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप के साथ ही कंपनी की वेबसाइट के माध्यस से बुक कर सकते हैं. फिलहाल केवल दिल्ली और मुंबई में ही बुकिंग शुरू की गई है. इसके लिए ग्राहकों को महज 10,000 रुपये की राशि बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करनी होगी. पहले बुक करने वाले ग्राहकों को 50,000 रुपये अपग्रेड बेनिफिट्स भी दिया जा रहा है, जिसमें ग्राहक अपने पसंद की कलर के साथ प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और 3 साल के फ्री मेंटनेंस का भी लाभ उठा सकते हैं.

शहर के अंदर आवागमन के लिए सुविधाजनक

ये एक मेड-इन-इंडिया कार है. इस कार को खासकर कर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कि शहर के भीतर रोजाना 10 से 20 किलोमीटर तक के दायरे में ट्रैवेल करना चाहते हैं. इस कार की राइडिंग कॉस्ट भी बेहद ही किफायती होगी. सामान्य कार की तुलना में Strom R3 इलेक्ट्रिक कार 400% ज्यादा इफिशिएंसी प्रदान करती है. कंपनी का दावा है कि इसका रेगुलर कार के मुकाबले इसका मेंटेनेंस 80% तक कम हो जाता है. वहीं 3 सालों की ड्राइविंग के बाद आप इस कार से तकरीबन 3 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग: केरोसिन ब्लास्ट को लेकर प्रशासन सतर्क, संदिग्ध केरोसिन जांच को लेकर पहुंचा मोबाइल वैन

उत्तराखंड में है प्लांट

कंपनी का प्लांट उत्तराखंड के काशीपुर में स्थित है जिसकी उत्पादन क्षमता 500 यूनिट्स प्रतिमाह है. कंपनी की योजना है कि सेकेंड फेज में लोअर रेंज वाली कारों को भी लॉन्च किया जाएगा, जो कि 120 किलोमीटर से लेकर 160 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देंगी. बता दें कि, इस कार में इस्तेमाल की गई बैटरी LG Chem से और इलेक्ट्रिक मोटर Kirloskar से लिया गया है.

इसे भी पढ़ें :Google Earth का नया धमाल, अब दिखायेगा 1930 के दशक में कैसा दिखता था आपका शहर

Related Articles

Back to top button