Crime NewsJharkhandSimdega

SIMDEGA: 76 किलो गांजा के साथ धराया तस्कर

Ranchi: सिमडेगा पुलिस को नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. बांसजोर पुलिस ने जिला स्तरीय वाहन चेकिंग के दौरान अंतर राज्य अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है. पुलिस ने एक वाहन में लदे 76 किलो गांजा जब्त किया है.पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसका अनुमानित मूल्य करीब 38 लाख रुपए आंकी गई है.

एसपी डॉ तबरेज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे जिला स्तरीय सघन वाहन चेकिंग के दौरान बांसजोर ओपी प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िशा से टाटा नेक्सन कार में भारी मात्रा में गांजा रांची के रास्ते बिहार होते हुए नेपाल ले जाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :नये हाइकोर्ट परिसर के निर्माण से जुड़े मूल दस्तावेज 27 अगस्त तक पेश करे एसीबी : HC

इसी सूचना पर बांसजोर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एनएच 143 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान ओड़िशा से आ रहे एक सिल्वर कलर की टाटा नेक्सन कार से एक व्यक्ति भागने लगा. इसके बाद बांसजोर पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा, जिसमें उस व्यक्ति ने अपना नाम आनंद साहू बताया.

आरोपी ओड़िशा के खोलियापाली मानोमुंडा का रहने वाला है. इधर कार की तलाशी ली गई जिसमें अनुमानित 38 लाख रुपए का कुल 76 किलो गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी की अपराधिक कुंडली पुलिस द्वारा बंगाली जा रही है. वही उक्त गांजा तस्कर को जेल भेज दिया गया.

मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज ने बांसजोर ओपी पुलिस टीम को इस विशेष प्रशंसनीय कार्य हेतु सराहना करते हुए अलग से पुरस्कृत किए जाने की बात कही.

इसे भी पढ़ें :श्रीदेवी की दोनों बेटियों खुशी और जाह्नवी के नाम रखे गये थे इन फिल्मों से प्रेरित होकर

Related Articles

Back to top button