
Ranchi: राजधानी रांची की सदर थाना पुलिस ने बोकारो के अपराधी को चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह सदर थाना क्षेत्र के मरहूम टोली स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था. गिरफ्तार आरोपी बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र स्थित गांधीग्राम का रहने वाला गंभीर कुमार है. आरोपी के पास से एक बाइक (जेएच09ए क्यू3100) ओर मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम मरूहूम टोली स्थित एक घर में चोरी करते रंगे हाथों गंभीर कुमार को पकड़ा गया है. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह घरों की रेकी कर बाहर के गिरोह को इसकी सूचना देकर चोरी, लूट, डकैती करवाता है. आरोपी के निशानदेही पर रेकी में प्रयुक्त बाइक (JH09AQ-3100) एवं चोरी का एक मोबाईल बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें- राज्य कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, 35 लाख लोगों को होगा फायदा



