
Bokaro: बोकारो-रामगढ़ एनएच-23 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. जरीडीह थाना क्षेत्र के बड़काबोन मोबाइल टावर के पास एक खड़े टैंकर से एक बाइक टकरा गयी, जिससे उसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि देशराज शर्मा (19) और अभय कुमार केशरी (20) बाईक से रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने दुमका से रांची जा रहे थे, इस दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ेंःबकोरिया कांडः डीजीपी के कारण गृहमंत्री की हैसियत से मुख्यमंत्री रघुवर दास भी आ सकते हैं जांच के…
मंगलवार सुबह हो सकी पहचान
बताया जा रहा है कि घटना सोमवार रात के करीब दो बजे घटी. जिस कारण उनकी पहचान सुबह तक नहीं हो पायी थी. घटनास्थल पर एक युवक ने दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे को इलाज के लिए रात को ही सदर अस्पताल ले गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. पुलिस सुबह में जब उनके पर्स और मोबाईल को चेक किया, तब उनकी पहचान हो सकी. जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को खबर दी. दोपहर तक दोनों के परिजन जरीडीह थाना पहुंचे.
इसे भी पढ़ेंःसीबीआई : एन इनसाइड स्टोरी
देशराज के साथ जा रहा था अभय
दुमका एसपी कॉलेज रोड़ शिव पहाड़ के निवासी सत्यनारायण शर्मा का पुत्र देशराज शर्मा (19) को ग्रुप डी की परीक्षा देने रांची जाना था. उसे मंगलवार को परीक्षा देनी थी, जिसके लिए बस में उसका टिकट बना हुआ था. लेकिन देशराज अपने मित्र अभय कुमार केशरी(20) को बाईक संख्या (जेएच04पी-1069) को लेकर दुमका से रांची के लिए शाम 4.30 बजे निकल गया. इसी बीच जब जरीडीह थाना इलाके के बड़काबोन के पास सड़क के किनारे खड़े गैस टैंकर से टकरा गए. जहां वो गंभीर रुप से घायल हो गए. काफी ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को चास अनुमंडल के रेफरल अस्पताल भेज दिया.




