
Bokaro: बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग एनएच 23 पर पेटरवार के लेपो गांव के पास सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई. हादसे में मारी गई मालती देवी और मुकूल देवी दोनों पेटरवार के खत्री मोहल्ला की रहने वाली है. वही दुर्घटना में चालक सहित 15 महिलाएं घायल है. जिनमें पांच की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. जिन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है.
कार्तिक पूर्णिमा में स्नान करने जा रही थीं महिलाएं
घटना अहले सुबह चार बजे के आस-पास की बतायी जा रही है. हादसे के बाद से पेटरवार में मातम पसर गया है. लोगों की भीड़ दोनों घरों के पास लगी हुई है. बताया जा रहा है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महिलाएं रजरप्पा स्नान करने जा रही थीं. इसी बीच लेपो गांव के पास टाटा मैजिक में कुछ खराबी हो गई. चालक सड़क किनारे गाड़ी रोककर गाड़ी बनाने में लग गया. इसी बीच पीछे से आ रहे एक एलपी ट्रक चपेट में ले लिया. जिसके बाद टाटा मैजिक जाकर पेड़ से टकरा गई. वहीं जबतक लोग इस हादसे से संभल पाते, ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे में दो महिलाओं देवी की मौत मौके पर ही गयी. जबकि वाहन में सवार चालक सहित 15 महिला घायल हो गई.
सभी शिव चर्चा समूह की थी महिलाएं
पेटरवार के शिवचर्चा समूह से जुड़ी हुई सभी महिलाएं थी, जो हर तरह के आयोजन में एक साथ होती थी. सभी ने कई दिनों से कार्तिक पूर्णिमा स्नान की योजना बनायी थी. जिसके बाद अहले सुबह उठकर रजरप्पा के लिए निकल गई थी. जैसे ही हादसे की खबर पेटरवार के लोग को मिली. सभी दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे. जहां से सभी को इलाज पेटरवार सामुदायिक अस्पताल लाया गया. जहां से सभी को रिम्स बेहतर इलाज के लिए भेजा गया.
इसे भी पढ़ेंःन्यूज विंग की खबर सबसे सटीक: बर्खास्त किए गए गिरफ्तार सभी 280 पारा शिक्षक




