
Ranchi: भाजपा सासंद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की जमीन खरीदने के मामले की होने वाली सुनवाई आज झारखंड हाईकोर्ट में टल गई. किसी कारणवश मामले सुनवाई नहीं हो पाई. बता दें कि निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर देवघर डीसी के आदेश को रद्द करने का आग्रह किया है.
याचिका में उन्होंने कहा है कि देवघर डीसी द्वारा उनकी जमीन धन्य भूमि इंटरप्राइजेस के संबंध में लिया गया निर्णय गलत है. इसलिए इस आदेश को रद्द किया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: मिलिये सोनारी के मित्रा दंपति से जो 20 साल से रख रहे हैं स्ट्रीट डाग्स का खयाल
अनामिका गौतम की कंपनी धन्यभूमि इंटरप्राइजेज के नाम पर दर्ज करीब 31 एकड़ की जमीन का म्यूटेशन रद्द करने का आदेश देवघर डीसी ने पिछले दिनों दिया है. यह जमीन देवघर जिले के देवीपुर के होड़ाकुरा मौजा में स्थित है.
जमीन का खाता नंबर 5 और 6 है जिसका कुल क्षेत्रफल 30.9 एकड़ है. इस जमीन का मामला काफी दिनों से देवघर डीसी के न्यायालय में चल रहा था, जिसपर डीसी ने फैसला सुनाते हुए म्यूटेशन रद्द कर दिया था.
इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सोनिया को भेजा पत्र




