
Ranchi: झारखंड में मानव तस्करी के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल सहित चार लोगों के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट दायर किया है. एनआइए ने जिन लोगों के ऊपर चार्जशीट दायर किया है. इनमें मानव तस्कर पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी के अलावा उल्लेखनीय है कि पन्ना लाल का भाई शिव शंकर गंझु और सहयोगी गोपाल उरांव शामिल है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: हिंसक झड़प कई लोग हुए चोटिल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पन्ना लाल के खिलाफ खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में छह अगस्त 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एनआइए ने इसी प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए दो मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले को लेकर एनआइए ने कांड संख्या 1/2020 दर्ज किया है. एनआईए जांच के दौरान पता चला कि आरोपित पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियों की आड़ में इस मानव तस्करी रैकेट को चला रहे थे. वह झारखंड के गरीब और निर्दोष नाबालिग लड़कों और लड़कियों को दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में नौकरी दिलाने के बहाने लेकर आते थे, लेकिन उन्हें वेतन भी नहीं देते थे.
इसे भी पढ़ें: 16 वर्षीय छात्रा ने मामा के घर में फांसी लगाकर दी जान
18 जून 2019 को खूंटी पुलिस ने पन्ना लाल को गिरफ्तार किया था. पन्ना लाल और उसकी पत्नी सुनीता वर्ष 2003 से ही मानव तस्करी कर रहे थे. इस दौरान में उन्होंने 100 करोड़ की संपत्ति बनाई है. पन्ना लाल झारखंड समेत ओडिशा के विभिन्न जिलों से बच्चों को काम दिलाने के नाम पर बाहर ले जाकर बेच देता था. खासकर सुदूरवर्ती इलाकों के आदिवासी बच्चों को निशाना बनाता था, जो काफी गरीब परिवार से आते थे.
इसे भी पढ़ें: पत्थर खदान में छापेमारी हुई तो भाग निकला मालिक, बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त




