Crime NewsJharkhand StoryKhas-KhabarLateharLead NewsNEWSRanchi

बोकारो एसपी हटाये गये, अंजनी अंजन बने रहेंगे लातेहार एसपी 

Ranchi: राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी का तबादला किया है. वही पूर्व के तबादले में संशोधन भी किया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ की डीजी प्रिया दुबे को जैप का डीजी बनाया गया है. रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय को लातेहार एसपी के पद पर तबादले को विलोपित करते हुए उन्हें रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.

बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक को जगुआर एसपी पर पदस्थापित किया गया है. जबकि विशेष शाखा के एसपी पूज्य प्रकाश को बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है. वही रांची के ग्रामीण एसपी पर पदस्थापित किये गये लाहेतार एसपी अंजनी अंजन अपने पूर्ववत लातेहार एसपी के पद पर बने रहेंगे.

Related Articles

Back to top button