
Giridih: जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के बेरदोंगा और अलकपथरी गांव के सीमावर्ती गमहरा जंगल से गुरुवार को 40 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बरामद किया. शव को अहले सुबह करीब छह बजे स्थानीय चरवाहों ने देखा और इसकी जानकारी मुखिया अर्जुन मरांडी को दी. बाद में मुखिया से मिली जानकारी के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए. महिला की अब तक पहचान नही हो पाई है. घटनास्थल के समीप ही चूड़ी और बिंदी पुलिस ने बरामद की है. पुलिस इस मामले में दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के साथ साथ अन्य सभी बिदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस स्थानीय लोगों के जरिए मृतका की पहचान कारने में जुटे हुए हैं. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के दिल्ली पब्लिक स्कूल में CBSE जोनल खो-खो प्रतियोगिता का समापन, सदर विधायक समेत सलूजा और मोंगिया समूह के चैयरमेन हुए शामिल




