
Samastipur: बिहार के समस्तीपुर में नाव हादसा सामने आया है. यह घटना जिले के कल्याणपुर के नामापुर में हुआ है. जहां बागमती नदी में नाव पर सवार 6 लोग बिजली की तार की चपेट में आ गये. करंट लगने की वजह से यह 6 लोग बुरी तरह से झुलस गये.
वहीं नाव सवार कई लोग पानी में भी बह गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 5 का इलाज पीएचसी अस्पताल में चल रहा है जबकि एक युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- बिहार: Corona के 41,111 केस, बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव का एकबार फिर तबादला
नाव पर सवार थे 10-11 लोग
बताया जा रहा है कि बागमती नदी में पाना का स्तर बढ़ गया है. जिस वजह से उसके आसपास के गांवों में पानी भर गया है. यहां तक की लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है. इसी वजह से नाव पर सवार होकर लोग बांध पर सोने के लिए जा रहे थे.
नाव पर 10 से 11 लोग सवार थे. ये सभी नामापुर गांव से सवार होकर बांध पर सोने के लिए जा रहे थे. रात के अंधेर में नाव चलाने वाले को बिजली का तार नहीं दिखा. जिस वजह से नाव पर सवार लोग इसकी चपटे में आ गये. छह लोग इस करंट लगने से झुलस गये और नाव सवार सभी लोग बना में गिर गये. पानी में गिरे लोगों में से 8 लोगों को पानी से निकाल लिया गया. जबकि 2 लोगों के बाढ़ के पानी में बह जाने की आशंका जतायी जा रही है. फिलहाल लापता लोगों की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- 24 घंटे में देश में Corona के 47 हजार से अधिक नये केस, 15 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा
11 जिलों की 24.42 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित
बिहार के 11 जिलों की 24.42 लाख आबादी बाढ से प्रभावित हैं. इसके साथ ही 1,67,005 लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 11 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया एवं सारण जिले के 93 प्रखंडों के 765 पंचायतों की 24,42,725 आबादी बाढ से प्रभावित हैं.
बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 703 सामूदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है. दरभंगा जिला में सबसे अधिक 14 प्रखंडों के 154 पंचायतों की 887702 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है. बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 25 टीमों की तैनाती की गयी है.
इसे भी पढ़ें- Corona Update: गिरिडीह के शहरी क्षेत्र में बढ़ता संक्रमण, सामने आये 40 से अधिक नये केस





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
I really like and appreciate your blog post.
Thank you ever so for you article post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.