
Giridih : गिरिडीह के अतिवीर टीएमटी समूह की फैक्ट्री में गुरुवार की शाम फर्नेश में ब्लास्ट होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मामले को छिपाने का भी प्रयास करते देखा गया, लेकिन जब मजदूरों को परेशानी अधिक बढ़ी, तो फैक्ट्री प्रबंधन ने तीनों मजदूरों को शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है. इसमें दो मजदूर तरुण कुमार और अमित कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है. जख्मी तीनों मजदूर अलग-अलग राज्यों के हैं. गंभीर रूप से जख्मी मजदूर तरुण कुमार जहां तेलगांना का है तो वहीं अमित कुमार पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का रहनेवाला बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:2 दिन बाद झारखंड में फिर होगी बारिश, ओलावृष्टि के बाद बढ़ेगी ठंड
वैसे फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मामले को मुफ्फसिल थाना पुलिस से भी छिपाया गया, क्योंकि जानकारी लेने पर पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया.
जानकारी के अनुसार गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र स्थित अतिवीर समूह की फैक्ट्री में गुरुवार की शाम ब्लास्ट फर्नेश के समीप एक साथ कई मजदूर काम कर रहे थे. इसी ब्लास्ट फर्नेश में वेल्डिंग का भी काम चल रहा था.
इसे भी पढ़ें:SAGY: देश की टॉप 5 पंचायतों में शुमार हुई हजारीबाग की जरबा पंचायत, निचले पायदान पर पलामू की दाली
इसी दौरान तेज आवाज के साथ फर्नेश ब्लास्ट हुआ. जिसमें तरुण कुमार के साथ बांकुड़ा के अमित कुमार और बांकुड़ा के ही नंतू मल्लाह भी चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के बाद तीनों को किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराने के बजाय फैक्ट्री प्रबंधन फैक्ट्री के भीतर ही इलाज कराता रहा.
लेकिन झुलसने से तीनों मजदूरों को काफी असहनीय जलन होने के बाद प्रबंधन को तीनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराना पड़ा. जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:कुंदन पाहन की जमानत याचिका खारिज, एनआइए के स्पेशल कोर्ट का फैसला




