Ranchi

बेघरों को ठंड से बचाने को अटल वेंडर मार्केट में भी रांची नगर निगम ने की 30 बेड की व्यवस्था

Ranchi: रांची नगर निगम (RMC) ने ठंड से बचाने को बेघरों के लिए शहीद चौक के पास स्थित अटल वेंडर मार्केट में भी अस्थायी आश्रय गृह की व्यवस्था की है. निगम के मुताबिक अक्सर रात में भ्रमण के दौरान देखा जाता है कि कड़ाके की ठंड में भी कई लोग सड़कों के किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर अपनी रात गुजारते हैं. इसे देखते निगम क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में 9 आश्रय गृहों के अलावे अटल वेंडर मार्केट में अस्थायी आश्रय गृह की व्यवस्था की गयी है. इसमें मार्केट के तीसरे तल्ले पर स्थित कमरा संख्या 11,12, 13 में 50 बेड (30 बेड पुरुष, 20 बेड महिला) की व्यवस्था है. इससे फिरायालाल चौक, कचहरी चौक और उसके आस पास के इलाकों में रोड पर गुजर बसर करने वाले लोगों के लिए राहत होगी.

यहां से लें आश्रय गृह का लाभ

निगम ने सूचना जारी करते बताया है कि बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर, खादगढा में पुरुषों और महिलाओं के लिए भी 50-50 बेड की व्यवस्था आश्रय गृह में उपलब्ध है. धुर्वा बस स्टैंड के पास 16, मधुकम चुना भट्ठा और जगरनाथ मंदिर के समीप स्थित आश्रय गृह में भी 16-16 बेड उपलब्ध हैं. एजी मोड़, डोरंडा के अलावे कर्बला चौक और बकरी बाजार के पास स्थित आश्रय गृह में 10-10 बेड की सुविधा है. रिम्स, रांची परिसर के आश्रय गृह में 24 बेड का लाभ लिया जा सकता है. इसके साथ ही निगम द्वारा बकरी बाजार और कर्बला चौक वाले आश्रय गृह में 10-10 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गयी है. निगम ने नागरिकों से अपील करते यह भी कहा है कि इस शीतलहर में सड़क किनारे कोई व्यक्ति अगर गुजर बसर करता दिखे तो 9431104429 पर सूचना दें. निगम की टीम उसका रेसक्यू ऑपरेशन कर नजदीकी आश्रय गृह में उसे शिफ्ट कर देगी.

Related Articles

Back to top button