JharkhandLead NewsRanchi

रिम्स के जन औषधि केंद्र में मास्क की कालाबाजारी, 5 रुपये का मास्क बिक रहा 25 रुपये में

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के इमरजेंसी गेट पर स्थित जन औषधि केंद्र में मास्क की कालाबाजारी हो रही है. विभिन्न जिलों से मरीज लेकर रिम्स पहुंचनेवाले लोग जैसे ही जन औषधि केंद्र में जाकर 5 रुपया के मास्क की मांग कर रहे हैं, तो उनसे जन औषधि केंद्र कर्मियों द्वारा 25 रुपये की मांग की जा रही है. न्यूज विंग संवाददाता ने भी इसकी पड़ताल की तो मामला सत्य पाया गया और एक मास्क का कीमत 25 रुपये मांगी गयी. 5 रुपये के सर्जिकल मास्क के लिए दर्जनों मरीज के परिजन इधर-उधर भटकते रहे और रिम्स के बाहर परेशान दिखे. कुछ अटेंडेंट तो पैसे के अभाव में बिना मास्क लिये ही रिम्स के अंदर चले गये.

जन औषधि केंद्र द्वारा की जा रही इस मनमानी पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं दिखा, जिससे वहां पहुंचनेवाले मरीजों के परिजनों में काफी नाराजगी दिखी.

इसे भी पढ़ें:टेरर फंडिंग मामला : सोनू अग्रवाल और विनीत अग्रवाल को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Related Articles

Back to top button