JharkhandRanchi

दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय में डॉ आंबेडकर को दी गयी श्रद्धांजलि

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डन रीच में भारत रत्न डॉ बीआर आंबेडकर की 131वीं जयंती मनायी गयी. महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और भारत के महान सपूत को श्रद्धांजलि दी. साथ ही कहा कि डॉ आंबेडकर भारतीय संविधान के जनक थे. अपर महाप्रबंधक अतुल्य सिन्हा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ महुआ वर्मा के अलावा अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. अनुसूचित जाति/जनजाति और विभिन्न संघों के अधिकारियों और कर्मचारियों व प्रतिनिधियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें:टेरर फंडिंग मामला : सोनू अग्रवाल और विनीत अग्रवाल को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Related Articles

Back to top button