Dhanbad

धनबाद में भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

Dhanbad: भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन के नेतृत्व में महाजनसंपर्क अभियान के तहत दूसरे दिन रविवार को बाइक यात्रा निकाली गई. यात्रा भाजपा मनईटांड़ मंडल के शक्ति मंदिर से हावड़ा मोटर, गांधीनगर, गोल बिल्डिंग, बरमसिया होते हुए कुष्ठ आश्रम तक निकाली गई. जिसमे मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों के पर्चे बांट कर 9090902024 पर मिस कॉल कराया गया. कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम का समापन बरमसिया कुष्ठ आश्रम में परिवारों के बिच फल वितरण किया गया.

निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ. इसका असर यह दिख रहा है कि अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में आ जाएगा. जिससे प्रत्येक सेक्टर में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे.

वहीं प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन ने कहा कि आज युवाओं को सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. महा जनसंपर्क अभियान के तहत आम जनता से जब संपर्क हो रहा है. यह प्राप्त हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के काम से जनता काफी प्रसन्न है. महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान शक्ति मंदिर के निकट से निकलकर बरमसिया कुष्ठ आश्रम तक रास्ते में सैकड़ों व्यक्तियों के बीच पर्चा वितरण कराया गया और मिस्ड कॉल करवाया गया.

इस अवसर पर भाजयुमो उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, महामंत्री तमाल राय, मंत्री नित्यानंद मंडल, तरुण शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री नितिन भट्ट, उपाध्यक्ष मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा, मंत्री कन्हैया पांडे, पूर्व पार्षद प्रिय रंजन, मंडल अध्यक्ष मौसम सिंह, सुशील सिंह, दिलीप सिंह,राजकुमार ननकी, राजीव रंजन,विजय सैनी, दीपक झा, मुकेश सोनी,परमजीत सिंह, मोहित मिश्रा, मोंटी सिंह ,कमल किशोर, सुशांत, जीत सोनी,राजेश सोनकर, राहुल,विवेक, प्रशांत , पियूष सहित सैंकड़ों युवा उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button