
NewDelhi : भाजपा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में दंगे का राजनीतिकरण कर रही है और दावा किया कि पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आर या पार के आह्वान के बाद दो महीने तक हिंसा भड़काने की कोशिश की गयी. भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पूछा कि पुलिसकर्मियों पर हमले और खुफिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की मौत पर अन्य राजनीतिक दल चुप क्यों हैं.

इसे भी पढ़ें : #Delhi_Violence : दिल्ली हाईकोर्ट में हेट स्पीच पर सुनवाई अब 13 अप्रैल को, गृह मंत्रालय को पक्षकार बनाये जाने को मंजूरी
कांग्रेस की रैली में सोनिया गांधी ने कहा कि ये आर-पार की लड़ाई है
उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति में सभी राजनीतिक दलों का दायित्व है कि शांति कायम करने का प्रयास करें. दिल्ली में सत्तारूढ ‘आप पर हमला करते हुए जावडेकर ने कहा कि उनके विधायकों को शांति के लिए काम करना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में धार्मिक आधार पर दंगा पीड़ितों की पहचान की. उन्होंने आरोप लगाया कि एक रैली में सोनिया गांधी के आर या पार के आह्ववान के बाद पिछले दो महीने से हिंसा भड़काने का प्रयास हो रहा था.
जावड़ेकर ने कहा कि ये दंगे सिर्फ दो दिन से नहीं हो रहे हैं, बल्कि इनके लिए दो महीनों से लोगों को भड़काया जा रहा था. 11 दिसंबर को कानून आया और 14 दिसंबर को कांग्रेस की रैली में सोनिया गांधी ने कहा कि ये आर-पार की लड़ाई है, इस पार या उस पार, इसका फैसला करना होगा. प्रियंका गांधी ने कहा कि जो नहीं लड़ेगा वह कायर कहलायेगा. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस नागरिकता कानून का विरोध करने वालों के साथ है.
मणिशंकर शाहीन बाग गये और भड़काया
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस की गलतबयानी ने ही लोगों को उकसाया है. 1984 में राजीव गांधी ने कहा था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती है. 2020 में सोनिया गांधी ने कहा है कि ये आर-पार की लड़ाई है. सोनिया गांधी के वाक्य राजीव गांधी के बयान जितने ही गंभीर हैं. भाजपा ने कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी हमला करते हुए कहा कि मणिशंकर शाहीन बाग गये और भड़काया. वह तो पाकिस्तान भी गये और कहा कि शाहीन बाग से आशा नजर आ रही ह. शशि थरूर ने जाकर भी शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दे दिया. आज ताहिर हुसैन को हर मीडिया चैनल दिखा रहा है, उनके घर से असलहा मिला है, दंगे की तैयारी मिली है, लेकिन काग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही चुप हैं.
इसे भी पढ़ें : #Delhi_Violence : CBSE ने कहा, हिंसा के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले छात्र फिर से Exam दे पायेंगे
सरकार न्यायपालिका के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही है
जावडेकर ने कहा कि भाजपा शांति बहाल करने पर काम कर रही है. उन्होंने हिंसा पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस तथा आप की आलोचना की. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रभावी तरीके से मामला संभालने के कारण दो दिनों में शांति बहाल हो गयी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा शाह का इस्तीफा मांगना ओछी राजनीति है. इससे पहले, कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा मामले में सुनवाई करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस मुरलीधर के तबादले को लेकर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने न्यायपालिका की निष्पक्षता पर हमला बोला है. सरकार न्यायपालिका के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें : #Delhiviolence: आप पार्षद ताहिर हुसैन के घर की छत पर कट्टा,पेट्रोल बम और पत्थरों का जखीरा, बचाव में उतरी पार्टी





595101 331542Hi! Someone in my Facebook group shared this website with us so I came to check it out. Im surely loving the information. Im book-marking and will likely be tweeting this to my followers! Outstanding blog and fantastic style and style. 347899