Koderma

कोडरमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

Koderma: रविवार को भारतीय जनता पार्टी कोडरमा नगर के द्वारा नगर अध्यक्ष नरेंद्र पाल की अध्यक्षता में वर्ष के अंतिम रविवार को नगर के सभी 16 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को टेलीविजन, लैपटॉप और मोबाइल पर नगर के पदाधिकारी समर्थक और कार्यकर्ताओं द्वारा देखा और सुना गया. बूथ संख्या 119 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बागीटांड स्थित फरेंदा मध्य भाग के क्षेत्र बाईपास रोड स्थित जॉनसन मार्बल के हॉल में विधायक कोडरमा डॉ. नीरा यादव की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम संपन्न हुआ.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: एक बाइक पर सवार चार युवक जा रहे थे पिकनिक मनाने, हादसे में दो की मौत, दो घायल

मन की बात कार्यक्रम के समापन के पश्चात देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित व झारखंड के जनक अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि पप्पू पांडेय ने किया. इस अवसर पर राजकुमार यादव, प्रमोद विश्वकर्मा, रंजीत सिंह, कुंदन सिंह, पवन सिंह, सोनू श्रीवास्तव, अनिकेत कुमार, बाबूलाल साव, अभय कुमार, सचिंद्र कुमार शर्मा, सुभाष सिंह, राजू यादव, रमेश यादव, छोटी यादव, सौरभ कुमार, राजेश यादव, सुनील सिंह, पिंटू साव, आदर्श बरनवाल, उमेश सिंह समेत अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button