
Raipur : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक बृहस्पति सिंह के संबंध में खबर है कि बुधवार शाम उन्होंने अपने जिले के एक डिप्टी कलेक्टर के साथ फोन पर गाली-गलौज की है. जूते मारने की बात भी कही है. डिप्टी कलेक्टर ने इसकी शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से की है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे लोगों पर तालिबान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग मारे गये, देखें VIDEO
ये है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक को मछली पालन के लिए पट्टा वितरण के एक मामले में बातचीत के लिए कॉल किया. विधायक बृहस्पति सिंह ने कॉल तब किया, जब डिप्टी कलेक्टर रजक दफ्तर से लौटने के बाद उपचार कराने फीजियोथेरेपी सेंटर पहुंचे थे.
डिप्टी कलेक्टर ने माननीय का कॉल उठाया, कुछ देर बातें की, लेकिन बातों ही बातों में विधायक बृहस्पति सिंह गाली-गलौज करने लगे. कॉल रिकॉर्डिंग के साथ इसकी शिकायत डिप्टी कलेक्टर ने अपने वरिष्ठ अफसरों से की है. विधायक और डिप्टी कलेक्टर के बीच पूरी बात क्या हुई, नीचे पढ़िए-
इसे भी पढ़ें :पब्जी गेम खेलने को लेकर 6 दोस्तों के बीच जम कर मारपीट, दो का सिर फटा
- डिप्टी कलेक्टर -कलेक्टर साहब का आदेश उसमें आया था महोदय जी.
- विधायक- अरे यार, उसमें फैसला कलेक्टर के कोर्ट ने दिया
- डिप्टी कलेक्टर- जी कलेक्टर कोर्ट ने दिया है.
- विधायक- आप डिप्टी कलेक्टर हो. तो सारी धाराओं को पढ़कर आया होगा ना
- डिप्टी कलेक्टर – जी
- विधायक- किसी भी फैसले के बाद, सीधे फांसी हैंग करने का होता है क्या ? अपील टाइप का अवधि होता है.
- डिप्टी कलेक्टर – जी
- विधायक – अपील अवधि खत्म हो गयी थी ?.
- डिप्टी कलेक्टर- खत्म तो नहीं हुई थी, लेकिन स्टे आर्डर भी तो नहीं था
- विधायक- . तो कैसे जारी कर दिये बेवकूफ
- डिप्टी कलेक्टर – स्टे आर्डर भी तो नहीं था सर
- विधायक – जब वो कमिश्नर के लिए वो स्टे के लिये गया है, अपील अवधि उसके पास सुरक्षित है, फिर उसके पहले पट्टा जारी कर दिया.
- डिप्टी कलेक्टर – अच्छा
- विधायक – कैसे जारी कर दिया वो, अरे बकलंठ सुन..भोसी##. डिप्टी कलेक्टर बना है.मादर###.मारेंगे जूता ठीक हो जायेगा मादर###
- डिप्टी कलेक्टर- आप गाली मत दीजिये.. गाली मत दीजिये.
इसे भी पढ़ें :पटना : होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छह लड़कियां हिरासत में




