Main SliderNational

भाजपा महिला नेता का विवादित फेसबुक पोस्ट, लिखा- हिंदुओं को मुस्लिम महिलाओं का बलात्कार करना चाहिए

New Delhi: उत्तर प्रदेश में भाजपा की महिला नेता के एक फेसबुक पोस्ट से बवाल मच गया है. उत्तर प्रदेश के रामकोला में भाजपा महिला मोर्चा की नेता सुनीता सिंह गौड़ ने कथित तौर पर यह पोस्ट डाला कि हिंदू पुरुषों को मुस्लिम घरों में घुसना चाहिए और उनकी महिलाओं का बलात्कार करना चाहिए. उनके इस मुस्लिम विरोधी फेसबुक पोस्ट को लेकर उन्हें पद से हटा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – पलामू : मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, सख्त कानून बनाने की रखी मांग

क्या लिखा था पोस्ट में

गौड़ ने लिखा था, ‘इसका एक ही उपाय है. 10 हिंदू भाई एक साथ मिल कर इनकी बहन और इनकी मां के साथ खुलेआम सड़क पर बलात्कार करें, फिर उसे काट के खंभे में टांग के बीच बाजार में टांग दें. पत्थर का जवाब पत्थर से ही देना पड़ेगा.’ उन्होंने यहां तक कहा कि मुस्लिम माताओं और बहनों का ‘सम्मान लूटा जाना चाहिए’ क्योंकि भारत की रक्षा करने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है.

इसे भी पढ़ें – भाजपा सांसद समीर उरांव के भाई अनिल ने सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर खरीदी 77 लाख की जमीन, रैयतों को मिले मात्र पांच लाख

इस टिप्पणी को फेसबुक से हटा लिया गया है. इस पोस्ट का सही तारीख बी पता नहीं तल पा रहा है. हालांकि पोस्ट के स्कीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहत्कर ने गौर के पोस्ट के बारे में एक ट्वीट कर जवाब दिया कि इस तरह की ‘घृणित टिप्पणियों’ को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. गौड़ को निष्कासित कर दिया गया है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गौड़ को 27 जून को उनके पद से हटा दिया गया था.

यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा नेताओं पर ऑनलाइन या ऑफलाइन नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया हो.

इसे भी पढ़ें – बीआइटी सिंदरी समेत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में सवर्ण आरक्षण के लिए सीटें तय नहीं

Related Articles

Back to top button