Uncategorized

रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के कुछ सीन्स पर जताई आपत्ति, मुश्किल में पड़ी फिल्म ‘अय्यारी’

Mumbai : फिल्म ‘अय्यारी’ की मुश्किलें अब बढ़ चुकी हैं . हाल ही में ही फिल्म को लेकर रक्षा मंत्रालय ने आपत्ति जताई है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी की ये फिल्म सेंसर बोर्ड में जाकर अटक गई है. रक्षा मंत्रालय इस फिल्म में कुछ बदलाव करना चाहता है और फिल्म को देखना चाहता है.

रक्षा मंत्रालय के सदस्यों के लिए रखी गई थी फिल्म की स्क्रीनिंग

 इसी के चक्कर में फिल्म को पास नहीं किया गया है . हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रक्षा मंत्रालय के सदस्यों के लिए रखी गई थी. फिल्म देखने के बाद रक्षा मंत्रालय के सदस्यों ने कुछ सीन्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है . एक लीडिंग रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के सीन्स को रक्षा मंत्रालय के सदस्यों ने हटाने की मांग की ह. फिलहाल देखते हैं कि मेकर्स सीन्स को हटाते हैं या नहीं. फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हो रही है.

इसे भी पढ़ें: रॉटरडैम फिल्म महोत्सव में दिखायी गयी बंगाली फिल्म ‘जोनाकी’

जासूसी थ्रिलर फिल्म है ‘अय्यारी‘

शनिवार रात रक्षा मंत्रालय ने फिल्म देखी, जिसके बाद कई दृश्य बहस का मुद्दा बन गए हैं और फिल्म की टीम को आपत्तिजनक भागों को संशोधित करने के लिए कहा गया है. हालांकि मंत्रालय इन दृश्य के बारे में अभी कुछ भी बात नहीं करना चाहता.  ‘अय्यारी‘ एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है जो मजेदार और पेचीदा कहानी के साथ एक बार फिर दर्शकों को हैरत में डालने के लिए तैयार है. अपनी पिछली फिल्में ‘बेबी‘, ‘रुस्तम‘, ‘ए वेडनेसडे‘, ‘स्पेशल 26′, ‘एमएस धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी‘ जैसी दमदार कहानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, अब फिल्म निर्माता नीरज पांडे फ़िल्म ‘अय्यारी‘ के जरिये जनता को मंत्रमुग्‍ध करेंगे. फिल्म में कई बदलाव के सुझाव के साथ, रिलीज से कुछ दिन दूर फिल्म की टीम के लिए यह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button