
Giridih : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्व एमएलए निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी और भाजपा नेता मुकेश जालान, चुन्नूकांत सहित अन्य नेता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें :करीम सीटी शिक्षा संकाय में सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला का समापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा की पंडित दीनदयाल के विचारों पर ही केंद्र के कई भाजपा सरकारों ने काम किया है. दीनदयाल जी के शुरू से विचार रहे कि हर हाल में गरीबों तक योजना का लाभ मिलना चाहिए.
सड़क और बिजली जैसी सुविधा इसमें मुख्य रूप से शामिल है. पूर्व सीएम मरांडी ने कहा की अटल बिहारी की सरकार ने भी इसी दिशा में काम किया गया और ग्रामीण इलाकों तक बिजली और सड़क निर्माण कराकर आवागमन को सुलभ किया. और अब दीनदयाल जी के विचारों पर मोदी सरकार भी काफी तेजी से काम कर रही है. मोदी सरकार के कार्यकाल में जितने कार्य हुए हैं उसकी तारीफ विदेशों में भी हो रही है.
पूर्व एमएलए शाहाबादी ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाते हुए उनका लाभ उठाने की बात कही. इस समारोह में पार्टी के नेता संजीत सिंह पप्पू, संदीप डंगाईच, नुनूलाल मरांडी, रंजन सिन्हा, मनोज संघाई, हरमिंदर सिंह, बग्गा, संजय साहू, उज्ज्वल गुप्ता, विशाल गुप्ता, अशोक राम, प्रकाश दास समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :जानें कौन है यंग IFS अफसर स्नेहा जिसने UN में कश्मीर मुद्दे पर इमरान की बोलती बंद की




