DhanbadJharkhand

हेमंत सरकार के कार्यकाल को विफल बताते हुए भाजपा ने दिया धरना

विधायक राज सिन्हा ने कहा, हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही सरकार

Dhanbad : भाजपा की ओर से प्रखंड मुख्यालय के समक्ष हेमंत सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए धरना दिया गया. धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. विकास कार्य बाधित हुए पड़े हैं. धरने में धनबाद के विधायक राज सिन्हा सहित समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

विधायक राजा सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है हत्या, लूट, छिनतई, चोरी जैसे घटनाएं बढ़ी हैं. बलात्कार की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है.

सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती है और अब पंचायत चुनाव को भी टालने की कोशिश कर रही है.

यह पूरी तरह से विकास के खिलाफ है. राज्य में विकास पूरी तरह से ठप है एक-एक सप्ताह तक पानी की आपूर्त बंद रहती है. 12 – 12 घंटे बिजली कट लग रही है.

इसे भी पढ़ेंः चतरा में नाबालिग की करायी जा रही थी शादी, चाइल्ड हेल्प लाइन ने रुकवाया

Related Articles

Back to top button