
Ranchi. आम आदमी पार्टी, झारखंड के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने झारखंड में प्रदेश कमेटी का विस्तार शुरू कर दिया है. एक पत्र जारी करते हुए कृष्ण मुरारी शर्मा को झारखंड का प्रदेश प्रवक्ता बनाया है. डीएन सिंह ने मौके पर कहा कि डॉ अविनाश को झारखंड का कार्यकारी सचिव बनाया गया है. अभी झारखंड के सभी जिलों में जिला प्रभारी बनाया जा रहा है. फिलहाल अभी तक 20 जिलों के जिला प्रभारी की घोषणा की जा चुकी है. शेष जिलों के जिला प्रभारी की घोषणा दो दिनों के अंदर कर दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें :औरंगाबाद में असामाजिक तत्वों ने प्लास्टिक दुकान में लगाई आग, 15 लाख का नुकसान
अक्टूबर तक तैयार हो जायेगी पूरी टीम
आम आदमी पार्टी का प्रदेश से लेकर जिला, विधानसभा, प्रखंड और पंचायत की कमेटी 10 अक्टूबर तक बनाने का लक्ष्य है. सभी जिला प्रभारियों को इसके लिये निर्देश दिया गया है. सोशल मीडिया को मजबूत बनाने के लिए प्रीतम मिश्रा को सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक, भास्कर सुमन को प्रदेश सचिव, आशा रानी मुर्मू और जुनैद रहमान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. शीघ्र ही महिला, युवा, किसान मोर्चा के प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी. सभी पदाधिकारियों को झारखंड के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश सचिव आबिद अली और युवा नेता अमरेश सिंह ने बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें :हाजिरी रिम्स में, डूयटी मंत्री जी के आवास पर




