JharkhandLead NewsRanchi

U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता और फेडरेशन कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन, CM ने कहा-खेल प्राथमिकता में शामिल

Ranchi : होटवार, रांची स्थित खेलगांव परिसर के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में आज से U-17 सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 शुरू हुई. इसके साथ ही फेडरेशन कप महिला, पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 भी आज से इसी स्टेडियम में खेली जानी है.

19 अप्रैल तक ये टूर्नामेंट चलेंगे. इन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. औपचारिक उद्घाटन से पूर्व बजरंग बली की पूजा अर्चना की गयी. झंडोतोलन किया गया. पहलवानों से हाथ मिला कर उनका मनोबल भी बढाया. मौके पर कहा कि इस आयोजन से राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह है. राज्य सरकार भी अपने स्तर से राज्य में खेल, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लगातार प्रयासरत हैं. खेल राज्य सरकार की प्राथमिक सूची में शामिल है.

इसे भी पढ़ें :  पुलिसकर्मी पर फर्जी तरीके से लगाया गया था छेड़छाड़ का आरोप, एसएसपी को लिखित आवेदन

देश भर से आये पहलवानों का स्वागत करते कहा कि प्रतियोगिता के बहाने आप सबों को अपना दमखम दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. आपके प्रदर्शन से देश का नाम पूरी दुनिया में गर्व से लिया जायेगा. हेमंत सोरेन ने मौके पर झारखंड के राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया. ये वे झारखंडी खिलाड़ी थे जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय बालक, बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के लिए पदक जीता था.

उद्घाटन समारोह के दौरान कैसरगंज सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के सह सचिव संजय कुमार सिंह, लखनऊ कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनय कुमार शाही, खेल निदेशक जीशान कमर, झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह भी उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण खेल सचिव अमिताभ कौशल ने दिया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव: छह मई को उम्मीदवार करेंगे नामाकंन, 12 को मतदान

Related Articles

Back to top button