JamshedpurJharkhand

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया बैठक का आयोजन, बिरसा मुंडा आदिवासी रैली को सफल बनाने पर हुई चर्चा

Ghatshila : घाटशिला के होटल आनंदिता पैलेस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमीत पूर्ति की अध्यक्षता में एसटी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई. मुख्य रूप से उपस्थित रहे पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, सुनीता देवदूत सोरेन एवं वरिष्ट नेता रामजीत मार्डी.

घाटशिला के होटल आनंदिता पैलेस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष परमीत पूर्ति की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में आगामी 5 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का झारखंड प्रवास तथा रांची में 5 जून को होने वाली विशाल बिरसा मुंडा आदिवासी रैली को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई.

बैठक में एसटी मोर्चा के जिला मंत्री पोरमा बानरा, जिला शोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली, भाजपा नेत्री रूपाली सवैया, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष डोली मुखी, मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, रामदेव हेंब्रम, एसटी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष भुक्तु मार्डी, रामू चटर्जी, लंबोदर हांसदा, खेलाराम मुर्मू, दुलाराम टुडू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ : किसानों के बीच हुआ किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण

Related Articles

Back to top button