JharkhandRanchiTop Story

BJP का पटलवार, कहा- ‘रघुवर दास अगर गजनी हैं, तो हेमंत सोरेन भी हैं औरंगजेब’

Ranchi : प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को ‘गजनी’ कहे जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है. प्रदेश भाजपा प्रवक्‍ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि “मुख्यमंत्री रघुवर दास की तुलना हेमंत सोरेन ने गजनी से की है, जबकि हेमंत खुद औरंगजेब जैसे हैं. झारखंड में जमीन का गोरखधंधा करनेवाले सबसे बड़े कारोबारी सोरेन ब्रदर्स हैं.” उन्‍होंने कहा कि जैसे औरंगजेब ने अपने पिता को शासन से वंचित रखा था, वैसे ही हेमंत सोरेन भी अपने पिता को शासन से वंचित रख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में सड़कों की गुणवत्ता काफी अच्छी है : रघुवर दास

हेमंत अपने अंत की तरफ बढ़ रहे हैं

प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष के द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है. उसकी बीजेपी निंदा करती है. ऐसी भाषा के लिए  लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की उलटी गिनती शुरू हो गई है. वह आज ईसाई मिशनरी के हाथ में नाच रहे हैं. यहां पर वो जमीन का गोरखधंधा करने वाले सबसे बड़े फोरम के तौर पर उतरे हैं. अति का अंत होता है, इसी तरह हेमंत सोरेन अपने अंत की तरफ बढ़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार के खिलाफ तीन अगस्त को माओवादियों का झारखंड-बिहार बंद

राजस्व एवं निबंधन विभाग को अपना कार्यालय हेमंत की जमीन पर खोल देना चाहिए

प्रतुल ने कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पर जमीन लूटने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के पास जमशेदपुर में एक मकान छोड़ कर और कोई संपत्ति नहीं है, लेकिन हेमंत सोरेन के परिवार ने एक-एक दिन में 16-16 भूखंड की रजिस्ट्री कराई. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन को भूमि खरीदने का शौक है, उसे देखते हुए राजस्व एवं निबंधन विभाग को अपना कार्यालय उनकी जमीन पर खोल देना चाहिए. ताकि हेमंत सोरेन को लोगों से लूटी गई जमीन को अपने परिवार के नाम पर रजिस्ट्री कराने में कोई कठिनाई ना हो.

इसे भी पढ़ें- रेंग-रेंगकर चलता ट्रैफिक, गाड़ियों की लंबी कतारें, रांची में घंटों लगा रहता है जाम

हेमंत ने अपने पिता को पराजित करवा ठोकी सत्ता की दावेदारी

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से औरंगजेब ने सत्ता के लिए अपने पिता को ही जेल में बंद कर दिया था, उसी तरह से हेमंत सोरेन ने भी खुद सत्ता हासिल करने के लिए तमाड़ उपचुनाव में अपने पिता शिबू सोरेन को रणनीति के तहत पराजित करवाने का काम किया. और बाद में खुद ही सत्ता पर दावेदारी ठोक दी.

इसे भी पढ़ें- विस मॉनसून सत्र : अंतिम दिन पारित हुए छह विधेयक

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button