
Ranchi : राजधानी रांची में जाम का लगना आम बात है, जिसका खामियाजा रांचीवासियों को हमेशा भुगतना पड़ता है. हर दिन सड़क पर गाड़ियों की कतारें आम जिंदगी का हिस्सा बन गयी है. गाड़ियों का सुबह हो या शाम, जाम लगा रहता है. यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन किये गये तमाम कोशिशों के बाद भी यह सड़क जाम मुक्त नहीं हो पा रही है.
इसे भी पढ़ें : घोषणा कर भूल गयी सरकार – 15 जुलाई : नहीं बन सका मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, हुनर ऐप भी हुआ बेकार

रहता है घंटों जाम
पिस्का मोड़ से कचहरी तक शनिवार को घंटों जाम के कारण आम लोग परेशान रहे. जाम में दो पहिया-चार पहिया वाहन सवार फंसे रहे. पैदल चलनेवालों को भी परेशानी उठानी पड़ी.
जाम का मुख्य कारण ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कमी भी थी. वहीं अव्यवस्थित चल रहे वाहनों के कारण यहां स्थिति और गंभीर हो गयी थी. स्थानीय लोगों के अनुसार अाये दिन यहां अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. लोगों के अनुसार सुबह के आठ से लेकर दस बजे आसपास व दोपहर दो से चार बजे और शाम पांच से आठ बजे तक रोजाना लोगों को इस स्थिति से गुजरना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें : घोषणा कर भूल गयी सरकारः 13 जुलाई – सर, यह अंब्रेला स्कीम क्या होती है, जो अब तक लागू ही नहीं…

नियम ताक पर रखकर चलते हैं ऑटो चालक
शहर की व्यस्ततम सड़कों पर ऑटो चालक ट्रैफिक नियमों को ताक में रख कर अपने वाहन चलाते हैं. इससे जाम तो लगता ही है, दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. आये दिन ऑटो चालकों के साथ आम लोग उलझते रहते हैं, लेकिन बीच सड़कों में पुलिसकर्मी के मौजूद नहीं रहने से स्थिति में कोई सुधार नहीं होता. सड़क पर कहीं ऑटो रोक देने के कारण भी जाम की स्थिति बनती है.
इसे भी पढ़ें : कोयला घोटाला मामला : मुश्किलों में नवीन जिंदल, कोर्ट ने दिया अतिरिक्त आरोप तय करने का आदेश
दुकानदारों का भी रोड पर कब्जा
पिस्का मोड़ से कचहरी तक के अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे सड़क अतिक्रमण कर रखा है, जिससे राहगीरों को चलने की जगह नहीं मिलती है. इसके चलते राहगीर बीच सड़क पर चलने को मजबूर है और जाम लगना शुरू हो जाता है. इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




