
Patna: प्रभात कुमार ने पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में, निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार से कार्य भार ग्रहण कर लिया. बता दें कि प्रभात कुमार 1993 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं. प्रशिक्षण के उपरान्त प्रभात कुमार सर्वप्रथम मुम्बई मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (सीओजी)/छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी.
दानापुर मंडल में योगदान से पूर्व वे मुख्य माल परिवहन प्रबंधक (CFTM)/ पश्चिम रेलवे/चर्चगेट में पदस्थापित थे. उन्होंने सीतामढ़ी गोयनका कालेज से स्नातक तथा पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : उम्मीदवारों के आपराधिक केसों का ब्योरा नहीं किया सार्वजनिक, SC ने बीजेपी, कांग्रेस समेत 8 दलों पर ठोंका जुर्माना
पदभार ग्रहण करने के पश्चात् उन्होंने मंडल के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और मंडल में रेल से सम्बन्धित चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए इनकी समीक्षा की.
साथ ही सुरक्षित, संरक्षित एवं समयबद्ध रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए समस्त रेलकार्यों को एक स्पष्ट, सुगम एवं पारदर्शी कार्य पद्धति का अनुसरण करते हुए संपन्न करने पर बल दिया.
इसे भी पढ़ें :पंजाब में स्कूल खुलते ही 2 स्कूलों के 20 बच्चे कोरोना पॉजिटिव




