West Bengal

पुरुलिया : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकौड़ी बेच किया ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Purulia : एक ओर जब राज्य की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल सुप्रीमो कोलकाता में शहीद दिवस के अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं व विकास की नयी-नयी योजनाओं की घोषणा कर रही थीं, उसी समय पुरुलिया शहर के टैक्सी स्टैंड पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पकौड़ी तल कर एवं दुकान लगाकर प्रतिवाद जताया गया.

युवा मोर्चा की ओर से दावा किया गया है पुरुलिया जिले में शिक्षक बहाली से भी यहां के बेरोजगार युवक-युवती पूरी तरह से वंचित रहे और कुछ दिन पहले ग्रुप डी के लिए 40 के लगभग पदों पर बेरोजगारों का नियोग पुरुलिया जिले में हुआ पर इस तालिका में एक भी यहां के बेरोजगार युवक-युवतियों का नाम नहीं पाया गया.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : डीजे के साउंड बॉक्स में भरकर शराब तस्करी, वाहन पलटा तो निकली ब्रांडेड बोतलें

‘क्या पुरुलिया के युवा अनपढ़ हैं?’

मोर्चा के लोगों ने कहा, क्या हमारे पुरुलिया जिले के छात्र छात्राएं युवक-युवती इतने ही अनपढ़ हैं कि उन्हें ग्रुप डी का नौकरी भी नहीं मिले. इस कारण हम लोगों ने पुरुलिया जिला के बेरोजगार नौजवानों के नौकरी की मांग करते हुए दीदी के दिखाये गये चौक पकौड़ी उद्योग को आज प्रतिवाद के रूप में शहर से टैक्सी स्टैंड पर पकौड़ा का दुकान खोलकर बेरोजगार युवक-युवतियों को लेकर या प्रतिवाद जताया क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा था चौक एवं पकौड़ी भी एक तरह का उद्योग है जिससे लोग अपना जीवन निर्वाह करते हैं मुख्यमंत्री तथा उनके नुमाइंदे आकर देख ले किस से किस तरह से किस्सा संसार चलेगा इस कारण हम लोगों ने जताया है.

दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इसे नाटक बताया है.

इसे भी पढ़ें : ‘बैंक अधिकारी लगातार तीन मिस कॉल करें, तो थाना प्रभारी समझें डकैत ने बंधक बना रखा है’

Related Articles

Back to top button