GiridihLead News

BJP सांसद साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान, गिरिडीह में बोले- काशी-मथुरा के लिए अयोध्या जैसा नहीं करना होगा संघर्ष, ओवैसी को बताया ‘पागल नेता’

  • गांधी परिवार पर भी की विवादित टिप्पणी

Giridih : उन्नाव (उत्तरप्रदेश) के सांसद साक्षी महाराज मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे. वह यहां शहर के मकतपुर स्थित शांति भवन में गुरु मां से मिलने आये साक्षी महाराज ने फिर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि काशी और मथुरा के लिए अयोध्या जैसा संघर्ष नहीं करना पड़ेगा.

‘गांधी परिवार ब्राह्मण है या नहीं, इसमें भी असमंजस’

साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. कहा कि देश को विभाजित करने में कोंग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है. साक्षी महाराज ने कहा कि गांधी परिवार ब्राह्मण है या नहीं, इसमें भी असमंजस है.

इसे भी पढ़ें- Update : धनबाद में IPS के घर में हुई डकैती, CCTV कैमरे का DVR भी ले उड़े डकैत

‘मुस्लिम परिवार के सदस्य भी ओवैसी जैसे पागल नेताओं के साथ नहीं’

इतना ही नहीं, साक्षी महाराज ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को लेकर भी विवादित बयान दे डाला. उन्होंने ओवैसी को पागल कह डाला. साक्षी महाराज ने कहा कि ओवैसी जैसे पागल नेताओं के साथ अब मुस्लिम परिवार के सदस्य भी साथ नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें- कौन देगा जवाब… जो रिम्स मरीजों को पर्याप्त ट्रॉली तक नहीं दे रहा, वही जनता के पैसों से स्वास्थ्य मंत्री के लिए खरीदने जा रहा गाड़ी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button