
- हिमाचल प्रदेश में एडीजी हैं अतुल वर्मा
Dhanbad : धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी स्थित डॉ पीएन वर्मा के पुत्र अतुल वर्मा, जो फिलहाल हिमाचल प्रदेश में एडीजी के पद पर हैं, उनके घर सोमवार की रात डकैती हो गयी. लगभग 10 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने वहां मौजूद गार्ड को पिस्तौल की नोंक पर पहले बंधक बनाया और फिर घर के अंदर प्रवेश किया और घर के अंदर रखी आलमारी को तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गये. बताया जा रहा है कि अपराधी घर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गये हैं.

जांच में फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड की ली जा रही मदद
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सदर पुलिस सहित धनबाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार आईपीएस अधिकारी के घर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. वहीं, जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम का और डॉग स्क्वॉड का भी सहारा लिया है, जो पूरे घर की बारीकी से जांच कर रहे हैं. घर से कितने की संपत्ति की डकैती हुई है, इस पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

घर की देखरेख करनेवाले कर्मचारी ने दी पुलिस को सूचना
वहीं, डॉ पीएन वर्मा के पुत्र अतुल वर्मा के घर की देखरेख करनेवाले कर्मचारी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह जब घर आकर देखा, तो घर के अंदर रखी आलमारी टूटी हुई है, घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है और CCTV का DVR भी गायब है. इसके बाद घटना की सूचना घर के मालिक अतुल वर्मा को दी और साथ ही धनबाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी.
बता दें कि धनबाद में चोरों-लुटेरों का तांडव जारी है. रविवार को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के इंजीनियर के घर लाखों की चोरी हुई थी. इसके बाद सोमवार की देर रात अपराधियों ने आईपीएस अधिकारी के घर धावा बोल दिया.
इसे भी पढ़ें- बेटे को लेकर बाइक से उसके नानीघर जा रहे थे संजय, एक गाड़ी ने मारा धक्का, पिता की मौत, बेटा जख्मी




