West Bengal

भाजपा नेता मुकुल रॉय #NaradaStingCase में सीबीआई के सामने पेश हुए

Kolkata : पश्चिम बंगाल के चर्चित नारद टेप स्कैंडल की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए भाजपा नेता मुकुल रॉय शनिवार को सीबीआई के सामने पेश हुए. खबरों के अनुसार  रॉय को शुक्रवार को सीबीआई कार्यालय में पेश होने को कहा गया था, लेकिन वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए वहां नहीं गये थे और समय की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें : विधायक प्रदीप यादव को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में #HighCourt से मिली बेल

सीबीआई ने आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार किया  

जानकारी के अनुसार पूर्व रेलवे मंत्री और पूर्व टीएमसी नेता मुकुल रॉय शनिवार को करीब सवा दो बजे सीबीआई कार्यालय में हाजिरी दी. जान लें कि सीबीआई ने गुरुवार को नारद टेप स्कैंडल की जांच के सिलसिले में आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार किया था.  2016 में इन टेपों के सामने आने के बाद यह पहली गिरफ्तारी है.

इसे भी पढ़ें:#Article 370  को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर #SupremeCourt में एक अक्तूबर से सुनवाई

रॉय उस समय तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे 

फुटेज में टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं से मिलते-जुलते लोग फायदा पहुंचाने के एवज में एक फर्जी कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसे लेते हुए नजर आते हैं. भाजपा नेता मुकुल रॉय को कथित रूप से मैथ्यू सैम्युएल्स से बातचीत करते हुए दिखाया गया है. रॉय उस समय तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे.  सैम्युएल्स ने ही 2014 में यह स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा किया था.

इसे भी पढ़ें : #NarendraModi ने जिन अमेरिकी कंपनियों के साथ 53 हजार करोड़ का सौदा किया है, उनकी असलियत क्या है?

Related Articles

Back to top button