Deoghar

देवघर के मधुपुर में भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह ने किया जनसंपर्क अभियान, कहा-  मधुपुर के माटी का बेटा हूं और क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है

Deoghar:  मधुपुर विधानसभा क्षेत्र को सजाने व संवारने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखूंगा और लगातार जनता के सुख दुःख में सहभागी बनने का हर संभव प्रयास करता रहूंगा. यह कहना है युवा समाजसेवी सह मधुपुर विस के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह का. क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए यह बातें कही.  उन्होंने कहा कि जहां तक हम मेहनत कर सकते है करते रहेंगे.
दिल में जोश जज्बा और जूनून लोगों का जगाते रहेंगे. मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं से मिलते जुलते और सबों का हाल चाल लेते हुए विधानसभा क्षेत्र के उत्थान के लिए निकल पड़े है. उन्होंने कहा कि मैं मधुपुर के माटी का बेटा हूं और क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है. मैं अपने जनता रूपी परिवार को कतई नहीं छोड़ सकता हूं.
इसे भी पढ़ें: देवघर में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हेमंत सोरेन पहले मुख्यमंत्री जिनके साथ हो रहा निंदनीय व्यवहार

गंगा नारायण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की एक एक जनता की दर्द को अपना दर्द समझता हूं और लगातार उस दर्द का ईलाज के लिए बैचेन रहता हूं. यदि मधुपुर की जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया तो मधुपुर विधानसभा क्षेत्र को झारखंड का माडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास करूंगा. श्री सिंह फिलहाल अपने विधानसभा क्षेत्र के मधुपुर, करौं व मारगोमुण्डा प्रखंड के कई गांवों का दौरा ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनका हाल जानते हुए गांव में व्याप्त समस्याओं की जानकारी ली. इस मौके पर रूद्र नारायण शाही, सुमित झा, विकास कुमार, विभूति नारायण, सुमन कुमार, वंदना कुमारी, मालती देवी, कृष्णा मांझी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button