JharkhandLead NewsRanchi

सचिवालय सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन के लिए करना होगा इंतजार, बैठक नहीं हो सकी

Ranchi : झारखंड राज्य सचिवालय सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन देने संबंधित डीपीसी की बैठक सोमवार को नहीं हो सकी. राजस्व पर्षद ने इस बैठक को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया. सचिवालय सेवा के अवर सचिव से उप सचिव, उप सचिव से संयुक्त सचिव के पद पर प्रमोशन के लिए बैठक की जानी थी. इन कर्मियों की सूची भी तैयार कर ली गयी थी. निगरानी विभाग से स्वच्छता प्रमाण पत्र भी लिया गया था. इसके अलावा वार्षिक गोपनीय रिर्पोट भी मंगायी गयी थी. बता दें कि, विगत दो साल से झारखंड में प्रमोशन पर रोक लगी हुई थी, जिसके बाद पिछले माह यह रोक हटायी गयी थी.

सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन दिया था. इसके बाद से ही सचिवालय सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन के लिए फाइल बढ़ायी गयी थी. सोमवार को ही डीपीसी की बैठक होनी तय की गयी थी, लेकिन अपरिहार्य वजहों से यह बैठक नहीं हो पायी. अब बाद में इसके लिए तिथि निकाली जायेगी.

इसे भी पढे़ं:नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले दम दिखाएगी JDU, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया ऐलान

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी से प्रशाखा पदाधिकारी में प्रमोशन के लिए कल बैठक

राजस्व पर्षद ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी से प्रशाखा पदाधिकारी के पद में प्रमोशन के लिए मंगलवार को बैठक बुलायी है. करीब 500 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के प्रमोशन के लिए सूची तैयार की गयी है. बैठक में इनमें जो योग्य होंगे उन्हें प्रमोशन दिया जायेगा.

इसे भी पढे़ं:धनबाद: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सख्ती, लोगों के काले कपड़े, छाते तक उतरवा लिए

Related Articles

Back to top button