DhanbadJharkhandLead News

धनबाद: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सख्ती, लोगों के काले कपड़े, छाते तक उतरवा लिए

Dhanbad : मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन के आज धनबाद में आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अय्n धिक सख्त है. गोल्फे ग्राउंड में समारोह स्थकल के बाहर ही लोगों के काले कपड़े, छाते तक उतरवा लिये गए. वहीं मुख्यमंत्री के सभा स्थल के पास पुराना बाजार के टिकिया पाड़ा की रहनेवाली महिला नजमा ने अपने पुत्र की मौत के बाद न्याय की गुहार लगाई. हालांकि न्यााय तो दूर, उसे प्रदर्शन का अधिकार भी नहीं मिला.

महिला एक बैनर लेकर सभा स्थ्ल पर पहुंची थी. नजमा के साथ उनकी दो बेटियां और एक पुत्र भी सभास्थल पर मौजूद था. सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों ने महिला से बैनर जबरन छीन लिया.

इसे भी पढ़ें:जाप अध्यक्ष पप्पू यादव के खिलाफ पटना में केस दर्ज, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

बैनर छीनने बाद वहां हंगामा शुरू हो गया. महिला ने बैनर वापस करने की मांग शुरू कर दी. पुलिस पदाधिकारियों का कहना था सुरक्षा के लिहाज से यहां पर हंगामा करना ठीक नहीं है. इसके बाद जबरन सभी को वहां से हटा दिया गया. बाद में एक पुलिस पदाधिकारी ने महिला की शिकायत दर्ज की और मंगलवार को कार्यालय आने को कहा.

दूसरी ओर, पूरे शहर में धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई गई. डीजीएमएस कार्यालय के बाहरल धरना दे रहे आजसू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटा दिया.

वहीं सीएम के कार्यक्रम से एक दिन पहले अतिक्रमण के नाम पर शहर भर से हटाए गए ठेले-खोमचे वालों और फुटपाथ दुकानदारों ने सोमवार को हीरापुर हटिया मोड़ के पास नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि हमसे हर महीना पार्किंग शुल्कु वसूला जाता है, फिर हम कहां से अवैध हो गए.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Holding Tax Issues : जमशेदपुर पूर्वी के व‍िधायक सरयू राय बोले- सैरात दुकानों के क‍िराये की तरह होल्‍ड‍िंग टैक्‍स में बेतहाशा वृद्ध‍ि पर भी रोक लगाए सरकार

Related Articles

Back to top button