
Giridih: गिरिडीह के पीरटांड़ थाना इलाके के बदगांवा में मंगलवार की सुबह बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बैलों की मौत हो गई. किसान जागेश्वर महतो बाल-बाल बच गया. बताया गया है कि जागेश्वर महतो खेत में बैल की जोड़ी के साथ हल जोत रहे थे. तभी खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया. जिसकी चपेट में दोनों बैल आ गये. तार गिरता देखकर किसान भागने में सफल रहा, लेकिन बैलों को नहीं बचा सका. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में अक्सर इस तरह की घटना हो जाती है. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग से की है. ग्रामीणों ने जागेश्वर महतो के लिये मुआवजे की मांग की है.




