Ranchi

साहिबगंज में आदिम जनजाति महिला की हत्या के विरोध में भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन का फूंका पुतला

Ranchi: साहिबगंज के बोरियो में आदिम जनजाति महिला रबिका पहाड़िन की क्रुरता पूर्वक हत्या किए जाने पर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाया है. भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर की ओर से घटना के विरोध में सीएम हेमंत सोरेन का आज हरमू चौक पर पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा, राँची महानगर अध्यक्ष अनिता वर्मा ने किया. इस दौरान मोर्चा की ओर से दिव्या साहु ने मीडिया से कहा कि साहेबगंज में दिलदार अंसारी ने कटर से रबिका को 12 टुकड़ों में काट डाला. इस क्रूर हृदय विदारक हत्या के लिए यह सरकार जिम्मेवार है. गिरती कानून व्यवस्था का रिकॉर्ड तोड़ने में हेमन्त सरकार लगी है. कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह के अलावा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजुर, सरिता पाण्डेय, वरूण साहु, मुनचुन राय, बलराम सिंह, सीमा सिंह, मंजुलता दुबे, बबिता वर्मा, नीलम चौधरी, संजय जयसवाल, जितेन्द्र सिंह पटेल, नीरज सिंह, बीना मिश्रा, दिव्या साहु, ज्योति सिन्हा, अर्चना सिंह,सीमा मिश्रा, नम्रता सोनी,रेणु सिंह,सुमन सिंह, कुसुम देवी, शान्ति देवी, अशोक बड़ाइक, नीलम देवी, मांती देवी, सुनीता गाड़ी, विनोद महतो समेत अन्य ने भी शिरकत की.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में भी श्रद्धा जैसा हत्याकांड, साहिबगंज में 12 टुकड़ों में मिला विवाहिता का शव, पति हिरासत में

Related Articles

Back to top button