
Jamshedpur : भाजमो जमशेदपुर महानगर की एक बैठक जिला कार्यालय साकची में महानगर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में की गई. बैठक में दिवाली और छठ पूजा को लेकर व्यवस्थाओं के लिए खाका तैयार किया गया. बैठक में चर्चा हुई की महिला मोर्चा के नेतृत्व में छठ एवं दिवाली पूजा के लिए गठित समिति की बैठकों में तय किए गए कार्यो का मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पूरा सहयोग करेंगे. सभी घाट की साफ-सफाई, मरम्मत, विद्युत की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता घाटों का भ्रमण करेंगे. आवश्यकताओं की सूची जमशेदपुर अक्षेस, जुस्को और कंपनी सीएसआर को सौंपेंगे. तय समय सीमा पर सभी कार्यो को पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही सभी मंडलों में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए जल्द बैठक करने के लिए निर्देशित किया जाएगा.
बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि, महानगर प्रवक्ता आकाश शाह आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- गढ़वा से नाबालिग लड़की का अपहरण कर बिहार में दुष्कर्म, औरंगाबाद पुलिस ने सीडब्ल्यूसी को सौंपा




