
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे डबलिंग कॉलोनी के रेलवे ट्रक समीप पोल संख्या 312/ 27 पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाया गया. शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते चक्रधरपुर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है. शव को देखकर प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए फंदे से लटका दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है सुबह में पोल पर किसी का लाश नहीं था अचानक कैसे आ गया. लोगों ने बताया कि मृतक की शव को देखने से वैसे प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति को मार कर पोल पर टांग दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए जांच में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी.
इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील ने शुरू किया ‘मिलाप’ ताकि प्लांट में ड्यूटी पर जानेवाले पतियों को टेंशन न दें पत्नियां




