
Ranchi : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है. जिसमें यूनिवर्सिटी ने बताया है कि धनबाद और बोकारो जिला के कालेजों में आगामी 8 जुलाई से स्नातक और 2 सितंबर से स्नातकोत्तर सेमेस्टर एक की कक्षाएं शुरू होंगी. विश्वविद्यालय के अनुसार कक्षाओं का संचालन एक माह की देरी से होगा. इसके साथ ही छात्र छात्राओं को 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है. ऐसा नहीं होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा देने से रोका भी जा सकता है.
इस कैलेंडर में स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर एक, सत्र 2023-27 सेमेस्टर तीन, सत्र 2022-26 सेमेस्टर पांच, स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 सेमेस्टर एक और सत्र 2023-25 सेमेस्टर तीन के बाबत कक्षाओं के संचालन और परीक्षा आयोजन को लेकर संभावित तिथियों की घोषणा की गयी है. स्नातक सेमेस्टर एक शैक्षणिक सत्र 2024-28 की कक्षाएं 8 जुलाई से आरंभ होगी.
स्नातकोत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-26 की कक्षाओं का संचालन संभवतः 2 सितंबर से किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – 2 और 3 जुलाई को उत्तरी पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की संभावना



