
Patna: बिहार के सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. राज्य सरकार के आदेश के बाद बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन तैयार कर शिक्षा विभाग को भेज दिया है. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इस विज्ञापन को जारी कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि बिहार में कुल 46927 प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक की नियुक्ति करने का निर्णय सरकार ने लिया है. इस नियुक्ति के बाद सरकारी स्कूल को प्रभारी प्रधानाध्यपाक से मुक्ति मिल जाएगी और सभी स्कूल के स्थायी प्रधानाध्यापक मिल जाएगा.
इसे भी पढ़ें: भागलपुर सृजन घोटाला: जेल में बंद कारोबारी की पत्नी की संपत्ति बैंक करेगा जब्त
हालांकि इन पदों पर होने वाली नियुक्ति की जरूरी अहर्ता को लेकर पटना हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका दायर की गई है, जिस पर कई तारीख में सुनवाई हो चुकी है पर उसने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं दिया है. शिक्षक संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि न्यूनतम अहर्ता को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा के बाद ही इसके लिए विज्ञापन निकाला जाए, ताकि आगे चलकर मामला कोर्ट में जाकर न फंस जाए, क्योंकि सरकार ने न्यूनतम 8 साल के अनुभव की अनिवार्यता की बात कही थी, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में शिक्षक पात्रता से वंचित हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: पंजाब नेशनल बैंक से 5 करोड़ फर्जी निकासी मामले की करेगी जांच ईडी




