Jamshedpur

वर्ष 1971 के शहीदों की याद में निकाली गयी बाइक रैली, किया नमन

Jamshedpur :  वर्ष 1971 के  युद्ध में शरीद  हुए सैनिकों की याद में रविवार को शहर के गोलमुरी से साकची तक बाइक रैली निकाली गयी. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से निकाली गयी रैली को में बड़ी संख्या में लोग बाइक पर सवार थे और झंडा लिये  हुये थे. बाइक रैली को हावड़ा ब्रिज साकची, बाराद्वारी, एग्रीको होते हुए गोलमुरी चौक पर संपन्न किया गया. परिषद की ओर से इस दिन को स्वर्णिम विजय दिवस के रूप में भी मनाया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने पराक्रम को पेश करते हुए पाकिस्तान के सैनिकों को नाको चने चबा दिए थे.

सम्मान समारोह को स्थगित किया

पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाना था, लेकिन सीडीएस प्रमुख विपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 सैनिकों की आकस्मिक निधन के कारण सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- साइबर ठग का नया फंडा : फौजी बनकर फेसबुक पर बेच रहा था स्कूटी, बिरसानगर का टेंपो चालक हो गया शिकार

Related Articles

Back to top button