Bihar

औरंगाबाद में भीषण गर्मी से बाइक में लगी आग, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर

Aurangabad : जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है. जहां चलती बाइक में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दूसरा गम्भीर रूप से झुलस गया है. मृतक की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र के कर्मा बतसपुर निवासी सरपंच पाठक के रूप में की गयी है. वहीं घायल नारायण पाठक बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी, जब नारायण पाठक अपने सगे भाई सरपंच पाठक को इलाज कराने के लिए अपने गांव से औरंगाबाद आ रहे थे. सरपंच पाठक को लकवा मार दिया था. इसी दौरान जैसे ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर कामा विगहा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अचानक चलती बाइक में आग लग गयी और दोनों जल गये.

हालांकि बाइक को रोक कर अपनी जान बचाने को लेकर घायल भाग गया, लेकिन वहीं लकवा के मरीज होने के कारण सरपंच पाठक भागने में असमर्थ रहे और वह जिंदा जल गये. जिनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

इसे भी पढ़ें:हाइकोर्ट ने जेपीएससी और राज्य सरकार से पूछा- आरक्षित श्रेणी के लोगों का कैसे करते हैं कैडर बंटवारा

Related Articles

Back to top button