
Patna: बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने एक वर्ष पूरा करने पर अपने कामकाज और उपलब्धियों का पत्र बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल को सौंपा. इसके बाद एक साझा प्रेस वार्ता में उन्होंने अपने विभाग में किये गये कार्यों के एक साल का रिपोर्ट पेश किया. इससे पहले गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें रिपोर्ट कार्ड दी थी. शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि बिहार अब उद्योग के मामलें में प्रगति की राह पर है. पिछले एक साल में बिहार को 39,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसमें से 30,382 करोड़ के निवेश प्रस्ताव अकेले एथेनॉल उत्पादन से जुड़े है.
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर कहा कि उनके एक साल पहले कार्यभार संभालने के बाद से 38,906 करोड़ रुपये के 614 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. निवेश प्रस्ताव खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य, कृषि, प्लास्टिक और रबर और पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित थे.
इसे भी पढ़ें:JSSC CGL में आवेदन करने के लिए वे सभी उम्मीदवार योग्य जिन्होंने साल 2019 में किया था आवेदन
प्रदेश में अब तक 87 औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के चौथे कार्यकाल के दौरान कुल 17 एथेनॉल उत्पादन इकाइयों के प्रस्तावों पर कार्रवाई की गई है.
आज मा. बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. @sanjayjaiswalMP जी को बिहार के उद्योग मंत्री के रूप में पिछले 1 साल में किए गए कार्यों व उपलब्धियों का पत्र सौंपा। साथ ही बिहार के औद्योगिक विकास की नियमित जानकारी देने वाली “उद्योग संवाद’ पत्रिका भी उन्हें भेंट की। pic.twitter.com/3PuMBgnQl5
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) February 11, 2022
इनमें से चार जल्द ही भोजपुर में 180 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से उत्पादन शुरू करेंगे. इसी तरह, गोपालगंज में 133.25 करोड़ रुपये और 40 करोड़ रुपये की दो इकाइयाँ आ रही हैं.
इसे भी पढ़ें:जलाशय मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, कहा- सिर्फ खानापूर्ति न करें
पूर्णिया को भी 96.76 करोड़ रुपये के निवेश से एक इकाई मिलेगी. उन्होंने कहा, बिहार जल्द ही एक औद्योगिक केंद्र बन जाएगा जो लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा.
अधिकारियों के अनुसार बेगूसराय के बरौनी में 557 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पेप्सी का एक बॉटलिंग प्लांट उत्पादन के लिए तैयार है. मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में 187 करोड़ रुपये के निवेश से मेगा फूड पार्क खोला जाएगा.
इसे भी पढ़ें:बोधगया ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट ने बांग्लादेशी आतंकी को सुनाई 10 साल की सजा




