Bihar

#BiharFlood: राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी, 73 की मौत, जनजीवन प्रभावित

Patna: बिहार के लोग भारी बारिश और बाढ़ से परेशान हैं. जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. इस आपदा की वजह से अबतक 73 लोगों की मौत हो चुकी है.

लगातार होती बारिश से जहां सूबे में समस्या गहरा गयी है. जलजमाव से पटना में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है. भारी बारिश के कारण गंगा सहित कई प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर या आसपास बह रही हैं.

राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार बारिश से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 17.09 लाख है. वर्षा से प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय और वैशाली शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- हाई अलर्ट पर देश की राजधानी #Delhi, हमला करने की फिराक में घुसे 3-4 आतंकी

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह जतायी है और इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बाढ़ की वजह से पटना में सभी स्कूलों के चार अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है. वहीं जलजमाव की वजह से महामारी की आशंका भी जतायी जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने महामारी की आशंका को देखते हुए केंद्रीय टीम को बिहार जाने के लिए कहा है. राज्य के मौसम विभाग ने जिलों के प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. और राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था करने की बात भी कही है.

इसे भी पढ़ें- #BiharFlood: बाढ़ से बेहाल बिहार, कृषि मंत्री प्रेम कुमार विपक्ष को ठहरा रहे जिम्मेवार

गड्ढे में गिरे बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव

इधर भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाके में जाते समय बुधवार रात नदी में गिर गये.

यह घटना पटना ग्रामीण के धनरुआ क्षेत्र की है जो यादव के संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र में आता है. वह लगातार दूसरी बार यहां से सांसद निर्वाचित हुए हैं.

यादव बांस पर टायर बांधकर बनाई गयी ‘जुगाड़ नाव’ पर सवार थे. दरअसल नावों की अनुपलब्धता की वजह से उन्होंने ऐसा किया. वह अपने समर्थकों के साथ धरधा नदी पार करने की कोशिश में थे.

नदी का तट छोड़ते ही कुछ गज की दूरी पर यह नाव पलट गई और सांसद समेत सभी लोग पानी में गिर गए. तट पर खड़े लोगों ने इसके बाद सांसद को पानी से बाहर निकाला. सांसद कुछ सेकेंड तक बेहोश रहे और बाद में लोगों ने अपने गमछे से उन्हें हवा दी जिसके बाद वह होश में आये.

 

Related Articles

Back to top button