Khas-KhabarNational

हाई अलर्ट पर देश की राजधानी #Delhi, हमला करने की फिराक में घुसे 3-4 आतंकी

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है. ये सारे एहतियात दिल्ली में 3 से 4 आत्मघाती आतंकवादियों की मौजूदगी संबंधी पुख्ता खुफिया सूचनाओं के बाद बरते जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः#VandeBharatMaaKeDwarः अमित शाह ने रवाना की वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली से कटरा जाने में बचेंगे चार घंटे

दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आत्मघाती आतंकी दिल्ली के साथ देश के कई शहरों में बड़े हमलों की फिराक में हैं. जिसके बाद से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी है.

दिल्ली में घुसे 3-4 आतंकी

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने से बौखलाए आतंकी दिल्ली में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 3 से 4 आतंकी, पिछले हफ्ते ही घुसे हुए हैं. उनमें से कम से कम 2 विदेशी (पाकिस्तानी) हैं.

खबर है कि कैटिगरी-A के इंटेलिजेंस इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शहर में तमाम जगहों पर छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ेंःरेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी करनेवाला नौकर गिरफ्तार, दस्तावेज लीक करने की भी आशंका

इस कैटिगरी के इनपुट को एक्सट्रिमली क्रेडिबल यानी बहुत ही ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है. बुधवार रात से ही राजधानी में रेड अलर्ट है. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है.

सीलमपुर और नॉर्थ-इस्ट दिल्ली के 2 अन्य जगहों, जामिया नगर और पहाड़गंज के नजदीक सेन्ट्रल दिल्ली की 2 जगहों पर पुलिस ने छापे मारे गये हैं.

30 शहरों पर हमले की आशंका

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेटिव और हैंडलर के बीच हुई बातचीत को इंटरसेप्ट किया था.

जिससे पता चला है कि आतंकी संगठन दिल्ली के अलावे मुंबई, जम्मू, चंडीगढ़, अमृतसर, पठानकोट के साथ यूपी के कानपुर और लखनऊ को भी टारगेट में लेकर आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं. इनपुट्स के मुताबिक, कुल मिलाकर भारत के 30 शहर जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर हैं.

इतना ही नहीं, इन आतंकियों के निशाने पर पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी निशाने पर हैं।

पीएम मोदी,शाह और डोभाल आतंकियों के निशाने पर

कुछ दिनों पहले ही अमेरिका ने भारत को आगाह किया था कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हमले की फिराक में है, ऐसे में भारत खास सावधानी बरते.

साथ ही ये भी बात सामने आयी थी कि प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह औक एनएसए अजीत डोभाल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टारगेट्स हैं.

इन्हें निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने स्पेशल स्क्वॉड बनाया है. आशंका ये भी जतायी जा रही है कि हो सकता है कि दिल्ली में घुसे जैश के आत्मघाती आतंकी उसके स्पेशल स्कवॉड के ही हों.

इसे भी पढ़ेंः#BiharFlood: बाढ़ से बेहाल बिहार, कृषि मंत्री प्रेम कुमार विपक्ष को ठहरा रहे जिम्मेवार

Related Articles

Back to top button