Lead NewsNationalNEWS

ब्रिटिश पीएम जॉनसन आ रहे हैं दो दिवसीय भारतीय दौरे पर, जानें-किन मुद्दों पर PM MODI से करेंगे बात

New Delhi: रूस-यूक्रेन के बीच 50 दिनों से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच वैश्विक नेताओं का भारत दौरे का क्रम जारी है. अब इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिनों के दौरे पर भारत आ रहे हैं. ब्रिटिश पीएम का दौरा 21 व 22 अप्रैल को प्रस्तावित है. मेहमान प्रधानमंत्री दिल्ली में रुकने के साथ ही गुजरात का भी दौरा करेंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार जॉनसन 21अप्रैल को गुजरात का दौरा करेंगे और 22 अप्रैल को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

 

प्रस्तावित भारत दौरे से पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि भारत यात्रा के दौरान दोनों देश के लोगों से जुड़े अहम मुद्दों पर बात होगी. इनमें रोजगार के मौके बढ़ाने और आर्थिक विकास से लेकर ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी. साथ ही साझा वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में आर्थिक, रक्षा, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा. यहां उल्लेखनीय है कि रूस ने जिन नेताओं के रूस आने पर पाबंदी लगाई है उनमें ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन भी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button