BiharCrime News

Bihar: सारण में मछली खाने के बाद पिता-पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Saran: सारण (Saran) जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के सदवारा गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि सोमवार की रात को मछली खाकर सोए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मृतकों में पिता-पुत्र और भतीजा शामिल है.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घर में रात के वक्त मछली बनी थी. खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी.

इसे भी पढ़ें :समस्तीपुर : अपराधी राकेश यादव पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत फरार, हत्या मामले में भी है संलिप्त

परिवार के सदस्य जब तक कुछ समझ पाते तब तक दो की मौत हो गई. गंभीर रूप से बीमार घर के मुखिया को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और मंगलवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई.

वहीं दो बीमारों को तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. आज सुबह एक ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. वहीं एक बच्चे का इलाज अभी भी चल रहा है. बच्चे की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें :दवाई दोस्त को हटाने का आदेश, मेडाल और हेल्थ मैप को कब हटाएंगे साहब!

इस घटना के बाद मछली में जहर होने का शक जताया जा रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि परिवार ने रात के खाने में जो मछली खाई थी वह जहरीली हो. इसी वजह से पूरा परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया.

आज सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. सिर्फ मछली खाने की वजह से एक परिवार ने अपने तीन सदस्यों को खो दिया. तीनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल मछली जहरीली होने की वजह से मौत का शक जताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :31 जुलाई को जैक जारी कर सकता है मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट

Related Articles

Back to top button