
Patna: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को विधानसभा कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीण विकास विभाग पर सदन में झूठा आंकड़ा पेश करने का दावा करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. मनरेगा को लेकर सरकार ने जो आंकड़े पेश किए हैं उसे पूरी तरह से गलत साबित करते हुए तेजस्वी यादव ने मनरेगा के वेबसाइट पर डाले गए डाटा का हवाला देते हुए बताया कि मंत्री सदन के भीतर गलत आंकड़ा पेश किया है. तेजस्वी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि जो भी अधिकारी ऐसे गलत आंकड़े दे रहे है, उसपर सख्त करवाई होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : 1.50 लाख से अधिक बच्चों का स्कूल ड्रेस तैयार करने वाले SHG को 4 सालों से पेमेंट का इंतजार
तेजस्वी यादव ने बताया कि सरकार ने 62 लाख लोगों ने रोजगार मांगने की बात कही. मनरेगा के वेबसाइट पर अपडेट डाटा अपलोड किया गया है. डाटा में हैरान करने वाली जानकारी है. कुल 1 करोड़ 53 लाख लोगों ने रोजगार मांगा है. कुल जॉब कार्ड 2 करोड़ 26 लाख है. केवल 45 लाख लोगों को ही काम मिला. कुल एक्टिव काम करने वाले 34 फीसदी है. डेढ़ करोड़ में सिर्फ 15 हजार लोगों को ही 100 दिन का रोजगार मिला है.
इसे भी पढ़ें : सदन में सरकार : तीन महीने पहले से जारी OBC आरक्षण की व्यवस्था के साथ कराये जायेंगे पंचायत चुनाव




